Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय खबरेबांग्लादेश में हिंदू व्यापारी को जिंदा जलाया गया, इलाज के दौरान मौत;...

बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी को जिंदा जलाया गया, इलाज के दौरान मौत; अल्पसंख्यक हिंसा से दहला शरियतपुर

ढाका/बांग्लादेश (राष्ट्र की परम्परा)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शरियतपुर जिले के बाजार में मेडिकल स्टोर चलाने वाले हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास की शनिवार सुबह ढाका के नेशनल बर्न इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान मौत हो गई। नए साल की पूर्व संध्या पर हमलावरों ने उन पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था।

30 प्रतिशत से अधिक शरीर झुलसा, श्वसन तंत्र को भारी नुकसान

डॉक्टरों के अनुसार, खोकन दास के शरीर का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया था। उनके चेहरे और श्वसन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा था। अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. शौन बिन रहमान ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7:20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

कैसे हुआ हमला?

स्थानीय अखबार प्रथम आलो के मुताबिक, यह वारदात 31 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे दामुदिया उपजिला के कोनेश्वर यूनियन स्थित केउरभांगा बाजार के पास हुई। दुकान बंद कर घर लौट रहे खोकन दास को रास्ते में बदमाशों ने रोका, धारदार हथियारों से हमला किया और फिर उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

ये भी पढ़ें – संदेशखाली में टीएमसी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, 6 जवान घायल

आग से बचने की कोशिश में खोकन दास पास के एक तालाब में कूद गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर हालत में उन्हें पहले शरियतपुर सदर अस्पताल और फिर ढाका रेफर किया गया।

परिवार का दर्द, इंसाफ की मांग

खोकन दास की पत्नी सीमा दास गोद में छोटे बच्चे को लेकर रोती-बिलखती नजर आईं। उन्होंने कहा कि उनके पति रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने दो हमलावरों को पहचान लिया था, इसी कारण बदमाशों ने हत्या की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

परिवार का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था। इसके बावजूद इस तरह की क्रूर घटना से वे सदमे में हैं। परिवार और रिश्तेदारों ने निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें – माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह का आयोजन, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

पुलिस का बयान

दामुदिया थाने के प्रभारी मोहम्मद रबिउल हक ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों रब्बी और सोहाग की पहचान कर ली है। दोनों स्थानीय निवासी हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments