Wednesday, April 15, 2026
HomeNewsbeatसंदेशखाली में टीएमसी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर बवाल, भीड़ ने पुलिस पर...

संदेशखाली में टीएमसी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, 6 जवान घायल

पश्चिम बंगाल (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में शुक्रवार रात उस समय तनाव फैल गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में एक अधिकारी समेत कुल छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मूसा मोल्लाह की गिरफ्तारी के बाद हिंसा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नजात पुलिस थाने की टीम शुक्रवार रात संदेशखाली ब्लॉक के बोयरमारी गांव में टीएमसी कार्यकर्ता मूसा मोल्लाह को गिरफ्तार करने पहुंची थी। जैसे ही पुलिस उसे उसके घर से निकालकर वाहन में बैठाने लगी, गांव के एक समूह ने अचानक पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पुलिस वाहन को भी पहुंचा नुकसान

हमले के दौरान पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा। घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें – माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह का आयोजन, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

जबरन तालाब कब्जाने का आरोप

अधिकारी ने बताया कि मूसा मोल्लाह पर इलाके में मछली पालन के लिए जबरन तालाबों पर कब्जा करने का आरोप है। हालात बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया, जिसके बाद भीड़ को खदेड़कर आरोपी को सुरक्षित पुलिस थाने ले जाया गया।

दो टीएमसी नेता भी हिरासत में

पुलिस ने बताया कि भीड़ को उकसाने के आरोप में ग्राम पंचायत प्रधान समेत दो स्थानीय टीएमसी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें – घुघली में सड़क किनारे अवैध टैक्सी स्टैंड का आतंक, मनमानी वसूली से जनता त्रस्त, प्रशासन मौन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments