Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरंजीत मौर्य के विरुद्ध कारवाई को लेकर हिंदू समाज पार्टी आक्रमक

रंजीत मौर्य के विरुद्ध कारवाई को लेकर हिंदू समाज पार्टी आक्रमक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी द्वारा रंजीत मौर्य के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दिया गया । रंजीत मौर्य ने सनातन धर्म के आराध्य प्रभु श्रीराम जी का अपमान किया जिसको लेकर मंगलवार को लखनऊ के थाना हजरतगंज में तहरीर दी गई और मांग की गई कि अगर 48 घंटे के अंदर इनपर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो गौरव गोस्वामी हिंदू समाज पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीपीओ पर 48 घंटे बाद भूख हड़ताल पर बैठेंगे । जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी । इस अवसर पर दीपू जायसवाल, प्रदीप पांडे, समर कश्यप, आयुष गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि मौजुद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments