Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedमुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

फाइल फोटो कमल चौहान

मुरादाबाद। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)शहर में रविवार की देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, कमल चौहान का स्वयं भी क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

एसएसपी मुरादाबाद ने बताया कि हत्या की घटना बेहद गंभीर है और मामले की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना से पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments