लखनऊ मे हिंदू समाज पार्टी ने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी के नेतृत्व मे रविवार को लखनऊ के जीपीओ पर पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से नाराज हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया और ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तार व राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। गौरव गोस्वामी के सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में बंगाल को हिंसा की आग में जलाया जा रहा है। हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। मुर्शिदाबाद से प्रारंभ हुई यह हिंसा अब पूरे बंगाल में फैल चुकी है। इस दौरान गोस्वामी ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने, हिंसा की जांच कराने बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनको निष्कासित करने की मांग भी की है। ज्ञापन देते समय गौरव गोस्वामी के संग अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

7 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

8 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

8 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

8 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

8 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

8 hours ago