लघु समाचार पत्रों का ऐसोसिएशन सीएम से मिल सौंपा मांग पत्र

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन (आइसना), गोरखपुर के 6 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल उमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर लघु समाचार-पत्रों की समस्याओं के बारे में उन्हे अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने लघु समाचार-पत्रों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री को एक तीन सूत्रीय मांग पत्र भी दिया। जिसमें उन्होंने मांग की है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा लघु समाचार पत्रों (साप्ताहिक एवं दैनिक) को प्रति माह कम से कम फुल पेज का दो विज्ञापन जारी किया जाय, सभी संपादकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा 10 लाख रुपए तक का निःशुल्क बीमा और लघु समाचार पत्रों के संपादकों का परिचय पत्र जो सूचना निदेशालय द्वारा जारी किया जाता रहा है। विगत कई वर्षों से जारी नहीं किया जा रहा है उसे पुनः जारी किया जाए। मुख्यमंत्री श्री योगी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही अधिकारियों से बात कर लघु समाचार-पत्रों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में उमेश चंद्र मिश्र, डॉ. मुमताज खान, लाल जी भ्रमर, रवि प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. जवाहर लाल निगम एवं सूर्य प्रकाश गुप्ता शामिल रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

8 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

9 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago