ज्ञान विभूषण सम्मान से सम्मानित होने पर हिन्दू महासभा पत्रकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर वशिष्ठ को देश भर से मिली शुभकामनाएं – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा पत्रकार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जोधपुर के प्रतिष्ठित पत्रकार डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता एवं निष्काम समाज सेवा के लिए ज्ञान विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन धराधाम इंटरनेशनल और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली के एक सभागार में किया गया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी सहित देश भर से हिन्दू महासभा नेताओं ने डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को ज्ञान विभूषण से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं और बधाई दी है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर राकेश वशिष्ठ का यह सम्मान एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जो डॉक्टर वशिष्ठ की गरिमा और प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि जून माह में हिन्दू महासभा के दो राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिन्दू महासभा के बढ़ते प्रभुत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर वशिष्ठ से पूर्व गत पखवाड़े हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री हिन्दू पत्रकार रत्न ललित अग्रवाल को नेपाल के काठमांडू में सम्मानित किया गया था।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्रकारिता की कलम और समाजसेवा के जज्बे से देश और देशवासियों को जागरूक बनाने तथा राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके योगदान की यह यात्रा अभी जारी है और भावी पीढ़ी उनके इस योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेगी।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने गोरखपुर से डॉक्टर वशिष्ठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका सम्मान सम्पूर्ण हिन्दू महासभा का सम्मान है।
हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिभा कभी किसी सम्मान का मोहताज नहीं होती। सम्मान सदैव प्रतिभान व्यक्तित्व के सामने स्वयं चलकर आता है । डॉक्टर वशिष्ठ के व्यक्तित्व ने इस तथ्य को प्रमाणित किया है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रचारमंत्री उपेंद्र पाल सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में डॉक्टर वशिष्ठ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री प्रमोद तिवारीऔर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने नई दिल्ली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कोलकाता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह ने हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने लखनऊ, हिन्दू श्रमिक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता डेजी रानी मिश्रा ने बुलंदशहर, हिन्दू उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दुष्यंत पचौरी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष आर के शर्मा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास, दिल्ली अध्यक्ष सत्येंद्र झा, तमिलनाडु अध्यक्ष रमेश बाबू , बिहार के अध्यक्ष अमित सिंह राणा, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी नवीन शर्मा सहित सम्पूर्ण भारत से हिन्दू महासभा पदाधिकारियों ने डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

एडीआर तंत्र, मध्यस्थता एवं लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

विवादों के त्वरित, सस्ते और सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है एडीआर – चन्द्र प्रकाश…

7 minutes ago

लूट की कहानी निकली फिल्मी

सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…

13 minutes ago

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिली नई पहचान, लाभार्थी हुए सम्मानित

योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…

18 minutes ago

पेपर लीक की आशंका से टूट रहा युवाओं का भरोसा, भर्ती परीक्षाओं की साख पर उठ रहे सवाल

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बावजूद हर परीक्षा के बाद उठते हैं संदेह, अभ्यर्थी…

42 minutes ago

यूपी-112 बनी अभ्यर्थी की उम्मीद, पांच मिनट में पहुंचाया परीक्षा केंद्र

पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने से बची, यूपी-112 की त्वरित कार्रवाई की हर ओर सराहना महराजगंज…

46 minutes ago

मत्स्य पालन योजनाओं के लिए 28 जून तक करें आवेदन, विभागीय पोर्टल हुआ सक्रिय

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना सहित चार योजनाओं का मिलेगा लाभ संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

51 minutes ago