कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ मंथ
गोविन्द प्रताप मौर्य की रिपोर्ट
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री (श्रम प्रकोष्ठ) विजय कुशवाहा का जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं से आती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी आवश्यक है।
अपने संबोधन में प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों का आकलन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की नीतियों का असर शिक्षा, पारंपरिक व्यापार और विभिन्न संस्थानों पर पड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आग्रह किया।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में मार्कण्डेय मिश्रा, नागेन्द्र शुक्ला, बदरे आलम, प्रेमलाल भारती, धर्मेंद्र पांडेय, भरत मणि त्रिपाठी, सजीव मिश्रा (प्रवक्ता), चंदन वर्मा, दीनदयाल यादव, मनीष रजक, विनोद दुबे, राम प्रवेश सिंह, शिव शंकर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…
जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…