Categories: Uncategorized

हिन्दू महासभा ने ज्ञापन देकर जाहिद कुरैशी की गिरफ्तारी की मांग की – बी एन तिवारी

आगरा (राष्ट्र की परम्परा )अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने जेहादी जाहिद कुरैशी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने आगरा शाही मस्जिद के अध्यक्ष जेहादी जाहिद कुरैशी पर वक्फ बोर्ड की जमीन को बेचने और हिंदुओं की मां बहनों को अपशब्द कहने का गंभीर आरोप लगाया है। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में दी।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीता नयाल ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर आगरा के डी एम से मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जेहादी जाहिद कुरैशी के भाई पर अपने ऑफिस में एक मैनेजर को बुलाकर उसकी जूतों से सरेआम पिटाई करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मैनेजर की जूतों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आगरा के निवासियों में जाहिद कुरैशी और उसके भाई के विरुद्ध गहरा आक्रोश है।
अनीता नयाल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डी एम को देने के बाद कहा कि जाहिद कुरैशी आगरा में भाईचारा, स्नेह और बंधुत्व के विरुद्ध विष वमन करते हुए वातावरण में विष घोल रहे हैं। उनका यह आचरण निंदनीय है।
अनीता नयाल ने कहा कि जेहादी जाहिद कुरैशी आपराधिक पृष्ठभूमि से है और उसके विरुद्ध कई एफ आई आर दर्ज है। एफ आई आर दर्ज होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। हिन्दू महासभा जाहिद कुरैशी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करती है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा अपनी मांग के समर्थन में आंदोलन आरंभ करने पर बाध्य होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

3 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

4 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

5 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

14 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

16 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

16 hours ago