Categories: Uncategorized

विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं माँ सरस्वती- तहसीलदार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती है जिनकी कृपा से मनुष्य को बुद्धि एवं विवेक प्राप्त होता है बिना विवेक के मनुष्य पशु समान हो जाता है उक्त बातें प्राथमिक विद्यालय जयनगर नम्बर-2 पर, सरस्वती पूजन कार्यक्रम में तहसीलदार अरूण कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय जय नगर नम्बर -2 पूरे नगर क्षेत्र में अपना अलग पहचान रखता हैं। विद्यालय की साफ सफाई एवं विद्यालय में भव्य लाइब्रेरी देख मन आह्लादित हो जाता है कि सरकारी विद्यालय में इतना भव्य लाइब्रेरी स्थापित है, जिसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस बधाई के पात्र हैं। मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार अरूण कुमार ने माता सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन किए मंत्रोच्चार से पूरा विद्यालय गूंज रहा था पूजन वाराणसी के पंडित आयुष शास्त्री द्वारा किया जा रहा था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष रामायण तिवारी एवं वर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष रामायण तिवारी ने कहा कि इतना साफ सफाई एवं विद्यालय की व्यवस्था देख मन ग़द ग़द हो गया, विद्यालय के प्रति प्रधानाध्यापक की मेहनत दिख रहा है। अगर सभी सरकारी विद्यालय इस तरह हो जाय तो कान्वेंट की कोई आवश्यकता नहीं है। इसी क्रम में लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित ने कहा कि आज माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन कर बहुत ही अद्भुत लगा बच्चों के अन्दर अनुशासन काफी सराहनीय है, विद्यालय के व्यवस्था के लिए प्रधानाध्यापक बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम को विकास विश्वकर्मा,लव कुमार सोनकर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथि तहसीलदार अरुण कुमार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ ही तहसीलदार अरूण कुमार ने मिड डे मील का भोजन किए और भोजन की काफी सराहना किए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा यादव शिक्षा मित्र, अर्चना त्रिपाठी शिक्षा मित्र ,मंजू देवी,आशा देवी सभी शिक्षिका एवं रसोइया माला देवी, मीना देवी, सरिता देवी उपस्थित रहीं। तहसीलदार श्री अरूण कुमार ने विद्यालय की स्वक्षता व बच्चो के अनुशासन एवं प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षिकाओ और रसोईयों को शुभकामनाएं दी।

rkpshomnath

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

5 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

8 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

9 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago