Categories: Uncategorized

1 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ के लिए प्रस्थान करेगा हिन्दू महासभा का शिष्ट मंडल – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा का शिष्ट मंडल एक फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ के लिए रेलमार्ग से प्रस्थान करेगा। दो फरवरी को त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर अमृत स्नान करते हुए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने का संकल्प लिया जाएगा। यह जानकारी जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी। बी एन तिवारी ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले शिष्टमंडल में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सत्येंद्र झा और दिल्ली के पूर्व महामंत्री संजय भदौरिया सहित दर्जन भर पदाधिकारी शामिल होंगे। अमृत स्नान के बाद हिन्दू महासभा पदाधिकारी साधु संतों से हिन्दू राष्ट्र निर्माण और रामराज्य की स्थापना पर सार्थक चर्चा करेंगे। जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा पदाधिकारियों का शिष्ट मंडल तीन फरवरी को त्रिवेणी संगम से गंगाजल लेकर वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे और गंगाजल चढ़ाकर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लेंगे। चार फरवरी को वाराणसी से अयोध्या धाम पहुंचकर राम लला के दर्शन करेंगे। पांच फरवरी को दिल्ली पहुंचकर मतदान कर दिल्ली में सत्ता परिवर्तन में योगदान देंगे। जारी बयान में बी एन तिवारी ने महाकुंभ की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय को दुकान नहीं लगाने देने का निर्णय सर्वथा उचित है। थूक जेहाद से श्रद्धालुओं की पवित्रता की रक्षा के लिए योगी सरकार का यह निर्णय प्रशंसा का पात्र है।

Karan Pandey

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

15 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

15 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

15 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

15 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

15 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

15 hours ago