मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रवादी सफाई कामगार सेल और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से मंगलवार 28 जनवरी को राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ परेल भोईवाड़ा के महात्मा गांधी सभागृह में भव्य सफाई कामगार सभा का आयोजन किया गया है।इस सभा को राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार संबोधित करेंगे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस व राष्ट्रवादी सफाई कामगार सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द परमार ने बताया कि सुबह 10बजे से दोपहर 1 बजे तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी उसके बाद दोपहर 3 बजे से भव्य सफाई कामगार सभा शुरू होगी। शरद पवार के मार्गदर्शन में होने वाली इस सभा में सफाई कामगारों की कई प्रलंबित मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।जिनमें जाती प्रमाण पत्र हटाओ, वारसॉ हक नौकरी बचाओ, अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र वर्ष 1950 की शर्त हटाकर वर्ष 1960 की वास्तविक शर्त लागू करने और उसे शासन के 2004 में लागू किए गए आदेश के हिसाब से किया जाए।
महाराष्ट्र शासन की लाड समिति की सिफारिश के अनुसार वर्ष 2023 में जारी किए गए जी आर और वर्ष 2024 में जारी किए गए जी आर में हुई गलतियों को सुधार कर उसे मुंबई सहित पूरे महाराष्ट में लागू किया जाए।
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…