देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देशों के तहत पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरी बाजार थाना के उपनिरीक्षक सभा जीत सिंह को मिली मुखबिर से सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गौरी खुर्द के पास से आरोपी साहिल राजभर पुत्र दीनानाथ राजभर, निवासी ग्राम छीतरुवा, थाना सुरौली, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा,एक जिंदा कारतूस, और बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी साहिल राजभर के खिलाफ गौरी बाजार थाने में 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली गौरी बाजार पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक सभा जीत सिंह,कांस्टेबल मुमताज अंसारी, और कांस्टेबल रमेश यादव शमिल रहे।
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…