हिन्दू महासभा ने योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान किया – बी एन तिवारी

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिन्दू महासभा को हिन्दू हितों में संघर्ष करने वाला देश का सबसे बड़ा और एकमात्र हिन्दू राजनीतिक दल बताते हुए हिंदुओं से जाति पाती के बंधनों को तोड़ने और जेहाद मुक्त भारत का निर्माण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र क्रांति के माध्यम से देश को ब्रिटिश हुकूमत से मुक्त करवाने वाली हिन्दू महासभा को आधुनिक भारत के नव निर्माण का श्रेय दिया जाना तनिक भी अतिश्योक्ति नहीं होगी। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज आगरा में हिन्दू महासभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम के आरंभ में कार्यकर्ताओं ने मंचासीन हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, उत्तर प्रदेश संयोजक गोपाल चाहर, हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनी त्रिपाठी, हिन्दू संत सभा उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष महंत कनकेश्वरी गिरी ( काजल किन्नर )और पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चंदेल का भगवा पटका और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ सरकार से ताज महल का नाम बदलकर तेजो महालय रखने और तेजो महालय को सनातन संस्कृति का प्रतीक घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा की पृष्ठभूमि के योगी आदित्यनाथ भाजपा से मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में लगातार हिन्दू महासभा की नीतियां लागू कर रहे हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस घोषणा पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जय हिन्दू राष्ट्र और जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाए। इस अवसर पर जाने माने गौरक्षक संजय जाट को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं गोपाल चाहर की प्रदेश संयोजक मनोनीत करते हुए उन्हे नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनी त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू महासभा कभी सत्ता की राजनीति नहीं करती और अपनी विचारधारा के आधार पर स्वधर्म, स्वराष्ट्र, स्वभाषा, स्वसंस्कृति की रक्षा में समर्पित योद्धा तैयार करती है। हिन्दू महासभा का धर्मयुद्ध भारत को जेहादमुक्त और आतंकवाद मुक्त बना सकता है।
हिन्दू महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने अपने संबोधन में कहा कि एक सच्चा हिन्दू महासभा कार्यकर्ता गौ माता की रक्षा में सदैव अपना बलिदान देने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने गौरक्षकों पर देश भर में बनाए गए फर्जी एफ आई आर को बिना शर्त वापस लेने और गौहत्यारों को फांसी की सजा का केंद्रीय कानून बनाने की मांग की।
हिन्दू संत सभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महंत कनकेश्वरी गिरी काजल किन्नर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सनातन राष्ट्र था, सनातन राष्ट्र है और सनातन राष्ट्र रहेगा। जेहादी और इस्लामिक आतंकवादियों को अपने नापाक इरादों अथवा भारत देश में से किसी एक को छोड़ना पड़ेगा। जेहादियों के लिए भारत भूमि पर कोई स्थान नहीं है।
हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से जिला और मंडल स्तर पर हिन्दू महासभा को मजबूत बनाने और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़ा करने का आह्वान किया। प्रदेश संयोजक गोपाल चाहर ने अपना दायित्व संभालते संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों का मनोनयन किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने की।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago