भाटपार रानी विद्युत सर्किल के ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र संविदा कर्मियों का अपने ही जेई पर हमला ।

खबर फॉलो अप

भाटपार रानी /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विगत दिनों विद्युत उपकेंद्र उपकेंद्र भाटपार रानी सर्किल के ग्रामीण उप केन्द्रों पर तैनात कुछ संविदा कर्मियों/लाइन मैन जो की विभागीय तौर पर हुए अपने खुद के स्थानांतरण से नाराज थे । कि इस बीच में ही वे इतने नाराज हुए की मार पीट पर उतारू हो गए और अपने ही अवर अभियंता पर हमला कर दिए। अवर अभियंता जो विद्युत उप केंद्र बंकटिया दुबे एवं भाटपार रानी का कार्य भार देख रहे हैं राम आशीष राम जिनसे की नाराज कर्मी एक सी इस सी पर खड़े रहने के दौरान ही भिड़ गए। जो वहां कुछ बात चीत कर रहे थे तभी संबिदा कर्मी अमर नाथ यादव,प्रेम यादव,रवि कुशवाहा,अजय कुमार ,उपेंद्र कुमार कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ आए और अपर अभियंता राम आशीष राम से पूछा की हमारा स्थानांतरण क्यों हुआ जिसपर इनके द्वारा इस स्थानांतरण से कोई लेना देना न होना कहा गया जिसपर संविदा कर्मी उग्र हो गए और अवर अभियंता से मार पीट करने लगे जिससे अवर अभियंता को काफी चोट लगी । राम आशीष राम द्वारा इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही की गई है। जिस पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया जा चुका है। गौरतलब है कि अपने अपने घरों के आस पास में ही तैनात संविदा के विद्युत कर्मी दिन में अपने घरों के निजी कार्य करते जबकि देर रात उपकेंद्र पर विद्युत सप्लाई बहाल रखने के बजाए सोए रह जाते हैं जिनसे जनता को एक बार बिजली कटने पर पूरी रात सप्लाई चालू तब तक नहीं होती जब तक उपभोक्ता संबंधित जेई को देर रात काल नहीं करते हैं। जनता का कहना है इन कमियों को दूरस्थ क्षेत्र में तैनाती दी जानी चाहिए इस क्रम में ही इस समय विभागीय तौर पर स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है।अब देखना ये है कि भाटपार रानी के संविदा कर्मियों द्वारा अपने स्थानांतरण की प्रक्रिया के दौरान मारपिटाई के बाद शेष बचे बनकटिया दुबे, गजहड़वा, भाटपार रानी, भिंगारी आदि पर तैनात लोकल के लाइन मैन/संविदा कर्मियों के तबादला पर विभाग द्वारा कोई कार्यवाही होती भी है या नही।

rkpnews@desk

Recent Posts

आकाशीय बिजली चमकी तो गुल हुई टाउन की बत्ती, उमस में बेहाल हुए लोग

दो फीडर बंद होने से कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

5 minutes ago

अंशिका के कदमों ने बढ़ाया संतकबीरनगर का मान, राज्य स्तरीय रेस वॉकिंग प्रतियोगिता की बनी उप विजेता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में संतकबीरनगर की…

8 minutes ago

पांच दशक के पुस्तकालय शोध का खुला राज, डिजिटल संरक्षण सबसे आगे; बीबीएयू के शोध में सामने आए पांच बड़े ट्रेंड

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पिछले 50 वर्षों में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के शोध का…

19 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

7 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

7 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

7 hours ago