अपनी प्यारी मातृभाषा हिंदी के
आलिंगन से हम दूर चले आये हैं।
इसके मूल रूप से बहकते हुये,
अंग्रेज़ी के प्रभाव में भरमाये हैं ।
इतनी सुंदर देवनागरी लिपि को
छोड़, रोमन में लिखना सीख गये,
दूर निकल आये इतना कि सब,
मूल रूप में हिंदी लिखना भूल गये।
शिक्षा पद्धति मैकाले की थोपी गई,
गुरूकुल की शालायें भी बंद हुईं ।
ब्रिटिश प्रणाली छल बल से देकर,
सामाजिक महिमा मर्यादा ध्वस्त हुई।
आज ज़रूरी है मूल रूप फिर पाने का,
अपनी भाषा अपनी हिन्दी अपनाने का,
अगर अभी चूके, महत्व इसका भूले,
मिट जाएगा प्रयत्न 75 सालों का।
इन शब्दों में है कोई अतिरेक नहीं,
भाषा भाव सभी अव्यक्त व्यक्त हैं,
सधे हुये है, शायद कोई मतभेद नहीं,
राजभाषा हिंदी किसी को त्यक्त नहीं।
करूँ प्रशंसा कैसे हिंदी अपनी माँ है,
माँ की ममता असमंजस, होठ बंद हैं,
आदित्य देशव्यापी हो ही जाये हिंदी,
भारत का मान विश्व में बढ़ाये हिंदी।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…