शताब्दी समापन पर विराट किसान मेला का डीएम ने किया शुभारंभ

आगरा (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के बाह क्षेत्र स्थित वटेश्वर धाम प्रांगण में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती एवं जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर भव्य पारम्परिक विराट किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख बाह लाल सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किसानों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से देखा और सुना।
किसान मेले में कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं निजी कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टालों का जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने अवलोकन किया। उप कृषि निदेशक ने किसानों को उन्नत बीज वितरण, कृषि यंत्रीकरण, सोलर पंप, वन स्टॉप शॉप जैसी योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों ने मृदा परीक्षण, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी के प्रयोग तथा पाले से फसल सुरक्षा के उपाय बताए। पशुपालन विभाग द्वारा भी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों ने लोकगीत व लोकनृत्य प्रस्तुत किए। वहीं विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अटल जी के जीवन पर भाषण, कविता एवं निबंध प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं जनपद स्तर पर चयनित छात्रों को 5000, 3000 व 2000 रुपये की धनराशि प्रदान की गई।
यह आयोजन न केवल अटल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि किसानों के लिए कृषि नवाचार और योजनाओं की जानकारी का सशक्त मंच भी साबित हुआ।

Editor CP pandey

Recent Posts

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

12 minutes ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

2 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

2 hours ago

सर्वजन सेवा समिति की बैठक में तीसरे सशक्त राजनीतिक विकल्प पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक…

2 hours ago

संगठन विस्तार के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विश्व हिंदू महासंघ जनपद देवरिया की मासिक बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ…

2 hours ago

मटका फोड़ बभनौली पाण्डेय की टीम ने जीता खिताब

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…

3 hours ago