इसरो के वैज्ञानिकों से रूबरू होगी महराजगंज की बेटी अदिति

उत्तर प्रदेश से 18 छात्र-छात्राओं का इसरो भ्रमण के लिए हुआ चयन

घुघली विकासखंड के ग्राम सभा मठिया निवासी बंधु मद्धेशिया की पुत्री है अदिति

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली विकासखंड के ग्राम सभा मठिया निवासी बंधु मद्धेशिया की पुत्री अदिति मद्धेशिया का चयन इसरो भ्रमण के लिए हुआ है। इसरो भ्रमण के लिए उत्तर प्रदेश से कुल 18 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है जिसमें गोरखपुर मंडल से सिर्फ अदिति मद्धेशिया का चयन हुआ है। अदिति शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। वह पिछले वर्ष 2023 में जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज व अटल आवासीय विद्यालय गोरखपुर में कक्षा छठी में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। अदिति दोनों परीक्षाएं एक साथ पास की थी। अदिति वर्तमान में अटल आवासीय विद्यालय सहजनवां गोरखपुर में कक्षा सातवीं की छात्रा हैं। प्रदेश के सभी चयनित 18 छात्र-छात्राएं इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए जल्द ही बेंगलुरु कर्नाटका जाएंगे। अदिति कक्षा पांचवी पास तिलक एकेडमी इंग्लिश मीडियम पुरैना खंडी चौरा से पास की है। अदिति की इस सफलता पर तिलक एकेडमी पुरैना खंडी चौरा के प्रबंधक जनार्दन प्रसाद गुप्त, निदेशक प्रशांत कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे, डॉ संजय श्रीवास्तव, शिक्षक अरविंद कुमार, अवधेश कुमार, अक्षय कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, ग्राम प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष विजय मिश्र, साधन सहकारी समिति मंगलपुर पटखौली के सभापति अविनाश उर्फ बंटी पटेल, मनोज जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल,राजेश्वर मद्धेशिया, अच्छेलाल उर्फ गुड्डू मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, अनिरुद्ध मद्धेशिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया, दूधनाथ मद्धेशिया, सत्यम मद्धेशिया, सौरभ मद्धेशिया सहित क्षेत्र के लोगों ने अदिति के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

3 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

3 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

3 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

4 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

4 hours ago