भ्रष्टाचार के दलदल में उच्च शिक्षा

देवरिया /(राष्ट्र की परम्परा)।शहादत और उच्च शिक्षा का अपमान है कि देवरिया जिले के सबसे सम्मानित और पंडित “बिस्मिल” के समाधि स्थल से जुड़े होने के कारण विश्व विख्यात विद्यालय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज देवरिया के एक एसोसिएट प्रोफेसर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने और पदोन्नति का मामला महीनों से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश कुलसचिव गोरखपुर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय उच्च शिक्षा समेत निदेशक उच्च शिक्षा की जानकारी में है | उक्त मामले से जुड़ी हुई करीब दर्जनभर शिकायतें मुख्यमंत्री पोर्टल पर लंबित हैं और रजिस्टर्ड शिकायतें की जा रही हैं लगातार शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय हरकत में है जांच कमेटी के गठन हेतु कहा गया है कमेटी का गठन किया गया परंतु अभी तक कमेटी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी/कोई जांच नहीं की जिसे 1 सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देनी थी | अलबत्ता डॉ अजय कुमार मिश्र द्वारा बेवजह दबाव बनाया जा रहा है अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया जा रहा है |
पूरे प्रकरण में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर जो की देवरिया जिले के ही निवासी हैं वह इस एसोसिएट प्रोफेसर के रिश्तेदार बताया जा रहे हैं और बार-बार आदेश के बाद भी 15 दिनों में जांच कमेटी की रिपोर्ट देनी थी परंतु अश्वनी कुमार मिश्र की वजह से यह जांच पूरी नहीं हो पा रही है जो अपने ही मंडल में वर्षों से तैनात हैं |
इस मामले में विद्यालय से सूचना भी मांगी गई है परंतु विद्यालय के प्राचार्य द्वारा इस गंभीर प्रकरण में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है अलबत्ता सूत्र बताते हैं कि वर्तमान प्राचार्य पर भी दबाव है जिसके कारण कोई कार्यवाही विद्यालय स्तर से नहीं हो पा रही और जनपद का एक सम्मानित महाविद्यालय जो पंडित बिस्मिल की यादों से जुड़ा है वह फर्जी दस्तावेजों और भ्रष्टाचार की वजह से बदनाम हो रहा है |
उक्त मामले पर लिखा जाए तो कहानी बड़ी लंबी है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

9 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

9 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

10 hours ago