दिल दहला देने वाली घटना: आर्थिक तंगी से टूटे पिता ने दिव्यांग बेटे संग लगाई नदी में छलांग, बेटे की मौत

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)| गोंडा जनपद के त्रिमुहानी घाट पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपने दिव्यांग बेटे के साथ सरयू नदी में छलांग लगा दी। इस हादसे में 13 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी अरविंद गोस्वामी (35) की है, जो अपने दिव्यांग पुत्र नवनीत (13) को लेकर मोटरसाइकिल से त्रिमुहानी घाट पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक खड़ी करने के बाद दोनों ने नदी में छलांग लगा दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। नवनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद को गंभीर अवस्था में परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष शरदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि नवनीत शारीरिक रूप से दिव्यांग था और उसका इलाज लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में चल रहा था। परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि अरविंद इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ था और लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं कारणों से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

15 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

18 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago