सड़क हादसा में दो की दर्दनाक मौत, एक घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मुलीमपुर के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें वसीम अहमद उम्र लगभग पच्चीस वर्षीय व गुलाम रसूल निवासी अडगोडवा थाना रूपईडीहा बाइक से बहराइच जा रहे थे। डिहवा पेट्रोल पम्प के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार तीसरा युवक मुजीब, निवासी सिंधौरा, गंभीर रूप से घायल हो गया जिसपर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिये मर्चरी भेजा गया, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक वसीम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस सम्बन्ध में कोतवाली नानपारा प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह से बात करने पर बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है शव को पीएम के लिये और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

20 minutes ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

18 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

18 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

18 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

18 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago