वृद्धाश्रम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, कंबल व फल वितरण

11 बुजुर्ग चिन्हित, स्वास्थ्य विभाग कराएगा मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्साधिकारी के सौजन्य से मेहाड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच के साथ कंबल व फल वितरण भी किया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने स्वयं उपस्थित होकर बुजुर्गों को कंबल व फल वितरित किए।

स्वास्थ्य शिविर में बीपी, शुगर, रक्त जांच एवं नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श व दवाएँ प्रदान की गईं। जांच के दौरान 11 बुजुर्गों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिनकी सर्जरी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई जाएगी।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि “बुज़ुर्ग माता-पिता के समान हैं, उनकी सेवा में जो संतोष मिलता है वह अन्य किसी कार्य में नहीं। जिला प्रशासन बुज़ुर्गों की सेवा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।” उन्होंने बुजुर्गों से ठंड से बचाव, नियमित भोजन एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की अपील की।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि “बुज़ुर्गों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस आयु में बीपी, शुगर, जोड़ों का दर्द एवं मौसमी बीमारियाँ सामान्य हैं, इसलिए संतुलित आहार व नियमित जांच जरूरी है।” उन्होंने बताया कि आश्रमों में भविष्य में भी नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी की पत्नी उमा गुप्ता, आश्रम प्रबंधक विजय शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago