स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से शिशु की जान जाने का आरोप

सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पर गई शिशु की जान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक बड़ी लापरवाही सामने आईं । एक महिला ने स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया बच्चा देर रात तक स्वस्थ था लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत हो गई । खुखुन्दू थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया निवासी संदीप गुप्ता पुत्र स्व कृपा शंकर गुप्ता जो की सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है कि पत्नी गर्भवती थी कल दिन में इनको दर्द होने पर संदीप परिजनों संघ सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां साम लगभग 6 बजे के आस पास वन्दना को एक पुत्र पैदा हुआ । अभी तक सब ठीक था लेकिन रात होते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यवस्था सामने आने लगी परिजनों के अनुसार साम 8 बजे ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स प्रेमलता देवी,माला त्रिपाठी,रीमा कुशवाहा के द्वारा मरीजों कें पास आया गया और यहां उपस्थित सभी पुरुषों को हटाने की बात कही गई ।इसके पश्चात पूरी रात कोई स्टाफ मरीज का हाल जानने नहीं आया और पूरी रात हॉस्पिटल में लाइट भी नहीं रही इस दौरान मरीजों को समस्या होने पर मरीज के परिजनों ने कई बार स्टाफ नर्सो से डॉक्टरों को बुलाने की बात भी कही लेकिन स्टाफ नर्सो द्वारा किसी भी डॉक्टर को बुलाना तो दूर खुद भी जाकर मरीजों का हाल तक जानने की जहमत नहीं उठाई गई । वन्दना गुप्ता पत्नी संदीप गुप्ता ने अपने नवजात शिशु को सुबह लगभग 4 बजे दूध पिलाया उस समय तक बच्चा ठीक ठाक था । सुबह लगभग 6 बजे के आस पास जब नवजात शिशु को परिजनों ने देखा तो उसके शरीर में हलचल ना थी जिसपर परिजन तत्काल शिशु को लेकर इमर्जेंसी पहुंचे जहा डॉ अतुल कुमार ने बच्चे को देखा तो बच्चा मृत था ।जिसके बाद संदीप गुप्ता के परिजनों में चीख पुकार मच गई परिजनों ने हॉस्पिटल कर्मियों पर गंभीर आरोप लागते हुए हंगामा शुरू कर दिया जिसपर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अतुल कुमार ने परिजनों को समझाया और उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए तत्काल आरोपित स्टाफ नर्सों को प्रसव सेवा से हटा दिया । इस पूरे प्रकरण के जांच और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

7 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

7 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago