डीएम ने खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को वितरित की पास मशीन

पास मशीन से उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता,कालाबाजारी रोकने में मिलेगी मदद

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को निःशुल्क पास मशीन का वितरण किया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 563 खुदरा उर्वरक विक्रेता की दुकानें हैं, जिनमें से 255 खुदरा विक्रेताओं के पास पास मशीन थी। अभी हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) नामक संस्था द्वारा कुल 171 पास मशीन जनपद को उपलब्ध कराई गई है जिनका वितरण किया जाना है। इसके अलावा अगले चरण में शेष अन्य खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को भी पास मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी।आज जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 7 खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को पास मशीनों का वितरण किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खतौनी के हिसाब से किसानों को अंगूठा लगाने के उपरांत ही उर्वरक मिलेगा जिससे उर्वरक वितरण में पारदर्शिता आएगी तथा उर्वरकों की कालाबाजारी भी रोकने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पास मशीनों के माध्यम से उर्वरक बिक्री करने पर उर्वरक बिक्री से संबंधित स्पष्ट लेखा-जोखा भी उपलब्ध रहेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को किसानों को उनकी खतौनी के हिसाब से पास मशीन की सहायता से उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।

Karan Pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

8 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

8 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago