
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l
शुक्रवार को नगरपालिका बरहज के प्रांगण में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
बताते चलें कि नगर पालिका परिषद गौरा बरहज कार्यालय परिसर में 30/05/2025 शुक्रवार को, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में सभी सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। वही सफाई मित्रों को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा सफाई कीट का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
