परिश्रम ही जीवन की सफलता का है रहस्य: डॉ. पंकज

जैनस इनीशिएटिव्स ने मेधावियों को वितरित की छात्रवृत्ति

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जीवन में मेहनत, हिम्मत और लगन से बड़ी से बड़ी कल्पना साकार होती है। सच्ची लगन तथा सच्चे उद्देश्य से किया हुआ प्रयास कभी निष्फल नहीं जाता।यह बातें किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे जैनस इनीशिएटिव्स के संस्थापक डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करते हुए कही। अपने संबोधन में आगे कहा कि परिश्रम ही जीवन की सफलता का रहस्य है। छात्रवृत्ति उन जरूरतमंद बच्चों को दी जाती है जो पढ़ने में अच्छे एवं कमजोर वर्ग से आते हैं।पैसों की कमी से प्रतिभावान छात्रों की पढ़ाई नहीं रुकेगी संस्था द्वारा 12वीं पास छात्रों को ₹12000 सालाना स्कॉलरशिप 3 वर्षों तक दिया जाता है।

विद्यालय निरीक्षक जे. पी.सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम वह चाभी है, जो किस्मत का दरवाजा खोल देती है। सच्चे लगन, धैर्य और मेहनत के बल पर ही सफलता संभव है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डॉ विनय सक्सेना ने कहा कि बच्चे इस स्कॉलरशिप के महत्व को समझें और अच्छी पढ़ाई कर उच्च पद पर अग्रसर हो आगे चलकर वह भी ऐसे किसी की जरूरतमंद की हेल्प करें।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेजर किशन द्विवेदी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त कियाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

6 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

7 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

7 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

7 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

9 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

9 hours ago