बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। टी बी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के क्रियान्वयन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए संयुक्त कार्य योजना तैयार कर रहा है। जिससे टीबी जैसी बीमारी को छोटे से छोटे गांव से भी खत्म किया जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के संकल्प को पूर्ण किया जा सके। ग्रामीण एवं पंचायत स्तर पर कार्य कर रही ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति, आरोग्य समिति एवं ब्लॉक समितियां अब प्रत्येक पंचायत को टीबी मुक्त करने के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगी।
प्रत्येक गांव में टीबी मरीजों को खोजने एवं मरीजों को उपचार कर स्वस्थ करने के लिए लगातार गांव में सर्वे कराए जा रहे हैं। लगातार सर्वे करने पर यदि किन्हीं पंचायतों में टीवी के मरीज मिलते हैं तो उन्हें उपचार देकर स्वस्थ किया जाएगा। उन पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव समिति द्वारा जिला स्तरीय समिति को भेजा जाएगा।
जिले से समिति द्वारा प्रस्ताव का अवलोकन एवं निरीक्षण करने के बाद जिला जिला अधिकारी महोदय द्वारा राज्य स्तर को भेजा जाएगा। विश्व क्षय दिवस 24 मार्च पर जो पंचायत टीबी मुक्त होगी उन्हें टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का दर्जा प्रमाण पत्र के साथ दिया जाएगा। साथ ही जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है।
व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…
दुनिया के लोकतंत्रों पर विदेशी सत्ता परिवर्तन का साया! इजरायल से भारत, फ्रांस, स्पेन और…
नौकरी से निकालना अब इतना आसान नहीं! कंपनी ने अचानक दिखाया बाहर का रास्ता तो…
31 अक्टूबर 2026 का पंचांग और राशिफल: किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे रहना होगा…
Ai निर्मित चमोली में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, श्रद्धालुओं की यात्रा मातम में बदली…