शिक्षा, समाज सेवा और राजनीति के प्रेरणास्रोत थे रुद्र प्रताप सिंह

पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, शिक्षा और समाजवाद की अमिट विरासत छोड़ गए


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व विधायक सदर देवरिया, पूर्व प्रधानाचार्य, प्रखर वक्ता एवं वरिष्ठ समाजवादी चिंतक स्वर्गीय रुद्र प्रताप सिंह के निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
स्वर्गीय रुद्र प्रताप सिंह ने शिक्षा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन में अपने उत्कृष्ट कार्यों से एक विशिष्ट पहचान बनाई। एक अनुशासित शिक्षक, कुशल प्रधानाचार्य, जनप्रिय विधायक और समाजवादी विचारधारा के प्रतिबद्ध चिंतक के रूप में उन्होंने जनहित को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व सादगी, स्पष्टवादिता, ईमानदारी और जनसेवा के मूल्यों का प्रतीक माना जाता था।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों ने कहा कि रुद्र प्रताप सिंह का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा और जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। समाजवादी मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद की ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनके विचार, कार्यशैली और जनसेवा का भाव आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार, विशेष रूप से उनके पुत्र भानु प्रताप सिंह ‘चंचल’ एवं समस्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Editor CP pandey

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

3 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

3 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

3 hours ago