Categories: Newsbeat

पूर्व सूबेदार कृष्णपाल सिंह का निधन, सैनिकों ने दी अंतिम सलामी

24 राजपूत रेजिमेंट में दी थीं सेवाएं, 26 वर्षों तक की देश की रक्षा; पत्नी और पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गढ़िया रंगीन कस्बा निवासी पूर्व सूबेदार कृष्णपाल सिंह का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बरेली के राममूर्ति अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। शाहजहांपुर से पहुंचे सैनिकों ने उन्हें अंतिम सलामी देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कृष्णपाल सिंह ने वर्ष 1964 में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। वह 24 राजपूत रेजिमेंट में तैनात रहे और 26 वर्षों तक देश की रक्षा में योगदान दिया। वर्ष 1990 में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने गृह कस्बे गढ़िया रंगीन लौट आए थे और यहीं रहकर जीवन व्यतीत कर रहे थे।परिजनों के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से पत्नी राजू देवी और पुत्र मुकेश सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।पूर्व सूबेदार के निधन की सूचना मिलने पर रिश्तेदारों, परिचितों और कस्बे के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, शाहजहांपुर से पहुंचे सैनिकों ने उन्हें सैन्य परंपरा के अनुरूप अंतिम सलामी दी और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कृष्णपाल सिंह के देशसेवा में दिए गए योगदान को याद करते हुए लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

57 minutes ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

1 hour ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

1 hour ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

1 hour ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

1 hour ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

1 hour ago