सुखान्त मृत्यु ही मोक्ष हैं

जीवन में जन्म लेने के उद्देश्य,
योनियों से मोक्ष प्राप्ति होते हैं,
धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों
पुरुषार्थ जिसके माध्यम होते हैं।

जिदगी जीने के लिये हम सबको
कर्म तो करना पड़ता है, कर्म में ही
जीवन का बीज भी है, जड़ें भी हैं,
पेड़ के पत्ते, फूल और फल भी हैं।

खाद पानी निरंतर कर्म हैं, ईश्वर
पर आस्था ही निरंतर रखवाली है,
जो इसमें स्वयं भी व्यस्त रहता है,
वह ही सच्चा भक्त बन पाता है।

वही सुंदर पुष्प और फल पाता है,
सच्चाई, ईमानदारी,कठिन परिश्रम
से यह सब कुछ आसान हो जाता है,
क्योंकि स्वयं ईश्वर साथ होता है।

आदित्य ईश्वर भक्ति धर्म है,
पेड़, पत्ते, फूल, फल अर्थ हैं,
उनकी रक्षा सुरक्षा ही कर्म हैं,
और सुखान्त मृत्यु ही मोक्ष हैं।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र’आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

3 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

11 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

11 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

12 hours ago