मेहनत के बाद ख़ुशी मिलती है

हमारी जिंदगी में अच्छे लोग
कभी कभी बड़ी देर से आते हैं,
मगर फिर वही उम्र भर के लिये
ज़िंदगी का हिस्सा बन जाते हैं।

मेरी उम्र तो बहुत कम बची है,
और शरीर भी मिट्टी से बना है,
इसे मिट्टी में ही मिल जाना है,
फिर तेरा-मेरा क्या फ़साना है।

कुछ चीजें पसंद कर रहे थे,
तो कुछ चीजें पसंद थीं नहीं,
सुख शांति पसन्द कर रहे थे,
सुख शांति मिलती कहीं नहीं।

हमारी पसंद होने से क्या होगा,
सबकी पसंद सबको कहाँ मिलती,
न कोई साथ है, न कोई संयोग है,
सारी बीत गई, बची बस थोड़ी है।

न कुछ होता है, न अब करना है,
बुढ़ापा बीत रहा है थोड़ी बची है,
भगवद्भजन व धर्म कर्म ही बचे हैं,
विरक्त व्यक्ति, आसक्ति नहीं है।

36 साल सात महीने जवानी के,
जो बिताये मैंने देश की सीमा पे,
एंजॉय किया, संगीनों के साये में,
सैनिक बैरकों, सीमा के बंकरों में।

मेहनत के बाद ख़ुशी मिलती है,
आदित्य यह कहना तो ठीक है,
सैनिक और मज़दूर ऐसे होते हैं,
यह मानना दुनिया का दस्तूर है।

  • डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र
    ‘आदित्य’
rkpnews@desk

Recent Posts

जिले में आयुष्मान कार्ड के लिए गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वाहिनी, जागरूकता अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने…

1 minute ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक लेखन पर कार्यशाला सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज के…

11 minutes ago

भाई बना भाई का कातिल: मामूली विवाद में कैंची से ताबड़-तोड़ वार, किशोर की मौत से गांव में मातम

घरेलू कहासुनी ने लिया खौफनाक रूप, गंभीर घायल लक्ष्मण ने अस्पताल में तोड़ा दम महराजगंज…

29 minutes ago

मिशन शक्ति अभियान तेज, महिलाओं को हेल्पलाइन और योजनाओं की दी जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जनपद देवरिया…

36 minutes ago

8 माह से बकाया मानदेय पर गरजे ग्राम रोजगार सेवक, मंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात में उठीं मांगें

नियमितीकरण और सीएम की घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर बना दबाव, मंत्री ने दिया शीघ्र…

45 minutes ago

बंद मकान को बनाया निशाना: बांसडीहरोड में लाखों की चोरी, तीन कमरे खंगाले, जेवर-नगदी गायब

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में रविवार रात चोरों ने…

51 minutes ago