संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के 88 विजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसका सभी ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित खेल विभाग के कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि भारत के ‘हॉकी जादूगर’ कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को ही राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपने खेल कौशल से न सिर्फ देश को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए, बल्कि भारत को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…
फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…
20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…
विजयादशमी 2026 राशिफल: दशहरे पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें धन, नौकरी, शिक्षा, प्रेम…
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…