तालाब बघेल में अभी तक नहीं आए मेहमान पक्षी, सूनी पड़ी है पक्षी शरण स्थली

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । घास फूस से पटा तालाब बघेल में आने से देर कर रहे विदेशी मेहमान पक्षी, जिससे सूनी पड़ी है तालाब की कलाकृति,जनपद बहराइच के विकास खंड पयागपुर अन्तर्गत चौदह कोस के परिध में फैला तालाब बघेल अपना गौरवशाली इतिहास को समेटे हुए है, जहां दूर दराज से सैलानी घूमने आते थे और विदेशी मेहमान पक्षियों के कलरव को सुनकर मंत्र मुग्ध रहते थे।
लेकिन अब धीरे-धीरे इस विशालकाय तालाब का दायरा भी काम होते जा रहा है जहां तालाब में पानी के जगह घास, फूस से पट चुका है,जिससे मानसरोवर जैसे पवित्र स्थल से उड़ान भरकर नवंबर माह आते ही विभिन्न प्रजाति के पक्षियों का जमावड़ा शुरू हो जाता था पर दिसंबर माह के आधा बीतने वाला है। परन्तु अभी तक मेहमान पक्षियों की आमद शुरू नहीं हो सकी है जिससे चौदह कोस में फैले तालाब में पक्षियों का कलरव, सुनाई नही पड़ रही है,जबकि 20 वर्ष पूर्व जनपद बहराइच के जिलाधिकारी अतुल बगाई ने तालाब बघेल को पक्षी शरण स्थल घोषित किया था, तथा फूलमती घाट पर सैलानियों के लिए झूला, बैठने के लिए व्यवस्था मचान आदि तमाम व्यवस्था की थी परन्तु उनके स्थानांतरण के बाद व्यवस्था धूल फाकने लगी वैसे आने वाली विदेशी मेहमान पक्षियों में साइबेरियन, डॉग, स्वीपर, वत, सीपी जैसे विभिन्न प्रकार के पक्षियों का आगमन होता रहा है। किन्तु इस बार पक्षी रूठे हुए हैं और पक्षियों के सुरक्षा का जिम्मेदारी लिए वन क्षेत्रा अधिकारी हरिश्चंद्र त्रिपाठी से इस सन्दर्भ में बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इस बार अभी तक विदेशी मेहमान पक्षियों का आमद शुरू नहीं हुआ है, इसका मुख्य कारण घास, फूस होना चारा का अभाव माना जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

53 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

3 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

3 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

5 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

5 hours ago