भौगोलिक भ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं का दल देवभूमि रवाना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज, सिविल लाइन के स्नातक पंचम सेमेस्टर के भूगोल विषय के 116 छात्र–छात्राओं का एक शैक्षणिक दल देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून व मंसूरी आदि स्थानों के भौगोलिक सर्वे हेतु भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉक्टर रविन्द्र नाथ, डॉक्टर संजीत कुमार सिंह, डॉक्टर रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में रवाना हुआ।
शैक्षणिक सर्वे के बारे डॉक्टर जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के स्नातक पंचम सेमेस्टर में भौगोलिक सर्वे 100 अंक का अनिवार्य प्रश्न पत्र है। जिसके अंतर्गत छात्रों की किसी भौगोलिक क्षेत्र में जा कर वहाँ के भौगोलिक, सामाजिक, जलवायु, आर्थिक आदि स्थिति के बारे में जानकारी एकत्रित करते है। प्राप्त जानकारी भविष्य में होने वाले विकास का आधार बनती हैं।
इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉक्टर) ओम प्रकाश सिंह, भूगोल विभाग के प्राध्यापकों और सहायक की टीम का गठन कर के शैक्षिक दल को उत्तराखंड के लिए रवाना किया।
दल का सहयोग सहायक जटा शंकर नाथ योगी व गोरख प्रसाद कर रहे है।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में सस्ते टेंडर डालने वालों पर शिकंजा, खराब निर्माण पर 2 साल बैन

यूपी पीडब्ल्यूडी में टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: 15% से ज्यादा कम बोली लगाने वालों…

5 hours ago

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

9 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

10 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

18 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

1 day ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

1 day ago