किसान यूनियन ने बी डी ओ को सौपा ज्ञापन

श्रीदत्तगंज,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय विकास श्रीदत्तगंज में भारतीय किसान यूनियन क्रांति दल के अगुवाई में विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर में किसान यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया एवं खण्ड विकास अधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी को सौपा

भारतीय किसान यूनियन क्रान्ति दल के जिला अध्यक्ष खलील शाह के नेतृत्व में श्रीदत्तगंज ब्लाक परिसर में किसानों एवं यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया तथा 5 सूत्रीय ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी यू के सिंह को सौंपा। किसान यूनियन क्रांति दल के जिला अध्यक्ष खलील शाह ने बताया कि विकास खंड के चँवई में बनवारीलाल के घर के पास मार्का इंडिया नल काफी दिनों से खराब है उसका रिबोर कराया जाय। ग्राम विश्वम्भर पुर निवासी राम दास का घर छप्पर का बना है उन्हें पक्का मकान दिलाया जाय। रामपुर बगनहा निवासी जनकराम पुत्र रामतीरथ का घर अग्निकांड में जलकर राख हो गया था जिसकी छति पूर्ति दिलाया जाय । परिवार रजिस्टर में जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनका नाम दर्ज किया जाय। राम किशुनडीह में जगराम के घर के पास लगे इण्डिया मार्का नल की मरम्मत कराया जाय परिवार रजिस्टर का नकल लेने पर मृत्यु व्यक्तियों का नाम रजिस्टर में अंकित न करने से शासकीय कार्यो में अड़चन होता है उसका सुधार किया जाय एवं खुले जमीन पर रखे विद्दुति ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था कराया जाय जैसे कई मांगे यूनियन के पदाधिकारियों ने रखा एवं निस्तारण की मांग की ।इस अवसर पर बड़े लाल पाण्डेय,रवि प्रताप ,बच्छराज, रामदास,सालिक राम,राजिंदर,विनोद,दुःखी प्रसाद, अजय वर्मा राम उजागर,संजय यादव सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

2 minutes ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

14 minutes ago

रुद्रपुर में मतदाता सूची को लेकर बड़ी तैयारी

16 अक्टूबर को तहसील सभागार में जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि युवा वोटरों के नाम…

14 minutes ago

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

2 hours ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

2 hours ago

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

2 hours ago