पिपरा भोली ग्राम पंचायत में घोर अनियमितता

बंदरबांट पर पूर्व प्रधान एवं सचिव रामप्रवेश पर कार्रवाई के निर्देश

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड भागलपुर अंतर्गत पूर्व प्रधान उषा देवी एवं ग्राम पंचायत सचिव रामप्रवेश की देखरेख में 2020 -2021 में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार ग्राम प्रधान के द्वारा सिर्फ कागजो में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था धरातल पर केवल एक दीवाल खड़ा करके पंचायत भवन पर छत बना दिया गया था जिससे पंचायत भवन के लिए आए हुए पैसे को आसानी से हजम किया जा सके और पंचायत भवन के नाम पर आए हुए पैसे का जमकर बंदरबांट किया गया जिसकी शिकायत वर्तमान प्रधान गणेश यादव के द्वारा जिला अधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह से किया गया जिला अधिकारी के निर्देश पर सहायक जिला पंचायत अधिकारी श्रवण की टीम ने जांच किया जिस पर पंचायत भवन में घोर अनियमितता देखने को मिली लोगों के अनुसार पंचायत भवन की दीवार में न्यू में सिर्फ दो ईट का प्रयोग किया गया है एवं बनाए गए छत पूर्ण रूप से जर्जर हो गया है बरसात का पानी पंचायत भवन के अंदर आ रहा है जिसके गुणवत्ता की जांच में घोर अनियमितता देखने को मिली,इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक पंचायत अधिकारी देवरिया श्रवण ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रधान उषा देवी एवं सचिव रामप्रवेश के देखरेख में पिपरा भुल्ली में ग्राम सभा हेतु पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था जो मानक के अनुरूप नहीं बना है सचिव एवं पूर्व प्रधान पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

9 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

10 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

19 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

22 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago