देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और फरियादियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने सलेमपुर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस पर लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं की सुनवाई और उनके समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में संयुक्त जांच की आवश्यकता हो, उनमें संबंधित अधिकारियों की टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए और प्रकरण का समयबद्ध समाधान कराया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिस स्तर पर शिकायत प्राप्त हो, उसी स्तर पर उसके निस्तारण का गंभीरता से प्रयास किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कोतवाली में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों का दायित्व है कि वे पीड़ितों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर आमजन को न्याय दिलाएं।
सी श्रेणी के फीडबैक वाले मामलों पर विशेष ध्यान देकर ए श्रेणी में लाने के…
बरियारपुर की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कराई धनराशि वापस देवरिया (राष्ट्र की…
भलुअनी साइबर पुलिस टीम की कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस के प्रति जताया आभार देवरिया (राष्ट्र…
12 अक्टूबर को लखनऊ में होगा घेरा डालो-डेरा डालो महा आंदोलन कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश…
गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, चार लोग झुलसे; बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल…
यूपी MLC चुनाव: 11 सीटों पर 152 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, 14.81 लाख मतदाता करेंगे…