12 अक्टूबर को लखनऊ में होगा घेरा डालो-डेरा डालो महा आंदोलन
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रादेशिक आह्वान पर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे चरण में जनपद कुशीनगर में शनिवार को लगातार तीसरे दिन पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहा। सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
कार्य बहिष्कार के चलते जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला संयुक्त चिकित्सालय और टीबी अस्पताल में इमरजेंसी को छोड़कर सारी सेवाएं ठप हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।
जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा – डरेंगे नहीं, लखनऊ जाएंगे
धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय और गोरखपुर मंडल अध्यक्ष एवं जिला संरक्षक चन्द्रशेखर यादव लड्डू ने संयुक्त रूप से कहा कि हम लोग विगत 15 से 18 वर्षों से अल्प मानदेय पर स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बनकर सेवा दे रहे हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी हमने जान की बाजी लगाकर काम किया, लेकिन सरकार नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन की हमारी प्रमुख मांगों पर चुप्पी साधे हुए है।
उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन तरह-तरह की धमकियां देगा और 12 अक्टूबर के आंदोलन को विफल करने के लिए अनेकों हथकंडे अपनाएगा, लेकिन हम ट्रक, बस, ट्रेन या प्राइवेट वाहन से किसी भी हाल में लखनऊ के इको गार्डन में पहुंचेंगे। ए टीम, बी टीम और सी टीम की रणनीति के तहत बिना किसी डर-भय के आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हम पीछे नहीं हटेंगे और मांग पूरी होने पर ही घर वापस आएंगे।
आज के धरने में हाटा, फाजिलनगर, सुकरौली, सेवरही, रामकोला, खड्डा, कुबेरस्थान, मोतीचक, दुदही, नेबुआ नौरंगिया, विशुनपुरा, कप्तानगंज, तमकुहीराज, कसया सहित सभी ब्लॉकों और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।
धरने को जिलामंत्री राजू यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. एस.के. सिंह, निशिकान्त सिंह, विनोद कुमार, डॉ. सीमा आफताब, डॉ. पूनम यादव, लेखाकार कमल शंकर पाण्डेय, विनोद मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया।
संघ को जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ सहित एक दर्जन और प्रदेश स्तर पर 28 कर्मचारी संगठनों का समर्थन प्राप्त है।
इस अवसर पर ज्योति पाण्डेय, सुमन वर्मा, किरन यादव, संगीता, ममता, रीता, गीता, प्रतिमा, किरन, प्रेमा, माया सिंह, विशाल जायसवाल, अमित वर्मा, इमरान, संदीप, महेन्द्र रौनियार, अमन कुमार, राजेश पाण्डेय, मनीष श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
सी श्रेणी के फीडबैक वाले मामलों पर विशेष ध्यान देकर ए श्रेणी में लाने के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और फरियादियों को राहत दिलाने के उद्देश्य…
बरियारपुर की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कराई धनराशि वापस देवरिया (राष्ट्र की…
भलुअनी साइबर पुलिस टीम की कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस के प्रति जताया आभार देवरिया (राष्ट्र…
गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, चार लोग झुलसे; बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल…
यूपी MLC चुनाव: 11 सीटों पर 152 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, 14.81 लाख मतदाता करेंगे…