टेबल फैन से करंट लगने पर दादी और मासूम नाती की मौत, गांव में छाया मातम

रुद्रपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। टेबल फैन गिरने से करंट लगने के कारण 65 वर्षीय बिंदु देवी और उनकी गोद में खेल रहा महज 8 माह का नाती अदम्य की मौत हो गई। दोपहर के समय बिंदु देवी अपनी सबसे छोटी बेटी गरिमा के बेटे अदम्य को गोद में लेकर आंगन में खिला रही थीं। पास ही टेबल फैन चल रहा था। अचानक फैन असंतुलित होकर गिर पड़ा और करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट से दोनों बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुनते ही घर के सदस्य और पड़ोसी दौड़े। उन्होंने बिजली का स्विच बंद कर तुरंत दोनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चा अदम्य मूल रूप से गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के डेमुसा गांव का निवासी था। उसकी मां गरिमा की शादी दो वर्ष पहले हुई थी और वह दो माह पूर्व अपने मायके आई थी। बिंदु देवी की पांच बेटियां हैं, बेटा कोई नहीं है।

एक साथ मां और बेटे को खोने का गम गरिमा के लिए असहनीय है। पूरे गांव में मातम पसरा है, लोग स्तब्ध हैं और हर किसी की आंखें नम हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

9 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

9 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

9 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

9 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

9 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

9 hours ago