सुभासपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कुशीनगर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कुशीनगर जनपद में प्रथम आगमन पर उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत कर खुशी का इजहार किया। सोमवार को तय कार्यक्रम के तहत मनोनीत होने के बाद लखनऊ से कुशीनगर पहुंचे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर, मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र राजभर व युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राव को सुकरौली,हाटा, कसया, फाजिलनगर तथा तमकुहीराज में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों,गाजे बाजे के साथ स्वागत करते हुए इन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है।उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।युवामोर्चा का दूसरी बार पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर प्रदीप कुमार राव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और अधिकार की लड़ाई हमेशा लड़ता आया हू आगे भी जारी रहेगी। साथ ही समाज में शोषित और वंचितों को उनका हक दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। पार्टी ने मुझपर दोबारा विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी दी है।मैं शीर्ष नेताओं को धन्यवाद देता हूं।वही मंत्री प्रतिनिधि बने जितेंद्र राजभर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरत मंदो को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इनके मनोनीत होने पर पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध, प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार राव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलावर राजभर, बलराम कन्नौजिया, ध्रुवदेव राजभर, गुड्डू दुबे, डॉ एस एल खान, प्रिंस राजभर, चंदन राजभर, राकेश राजभर, बिजेंद्र राजभर गोपाल राजभर राकेश राजभर अरविंद राजभर संतोष राजभर अनिल राजभर सुजीत राजभर, उमेश राजभर, विश्राम भगत, अनुराग सिंह, अर्जुन मौर्या, कृष्ण राजभर, सीताराम राजभर, नगीना राजभर, सुदामा राजभर, नथनी बालेश्वर, गोरख राजभर,उमेश राजभर सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी।

Karan Pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

1 hour ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

1 hour ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

1 hour ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

2 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

2 hours ago