ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति दिव्य कलश यात्रा का शुक्रवार को आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव में भव्य स्वागत किया गया। प्रातः लगभग 9 बजे यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और मंत्रोच्चारण के साथ दिव्य कलश का अभिनंदन किया। पूरा वातावरण गायत्री मंत्र और जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

यात्रा के दौरान दिव्य कलश का विधिवत पूजन क्षेत्रीय गायत्री परिजनों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न कराया गया। वैदिक रीति से दीप प्रज्वलन और आरती के उपरांत शांतिकुंज से पधारे गायत्री परिवार के मनीषियों ने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और युग परिवर्तन के संदेश को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि यह कलश केवल धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है, जो मानवता में सद्भाव, संयम और संस्कारों के पुनर्जागरण का संदेश देता है।

वक्ताओं ने बताया कि पावन ज्योति दिव्य कलश देश-विदेश के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर गुरुदेव के विचारों का प्रसार कर रहा है। इसका दर्शन और स्वागत प्रत्येक श्रद्धालु के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा नैतिक शिक्षा के प्रसार का आह्वान किया।

यात्रा के साथ गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट के प्रभारी वीरेंद्र नाथ चौबे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह, गायत्री परिवार की वरिष्ठ परिजन उषा दीदी, विनोद शंकर गुप्ता, डॉ. श्रीकृष्ण यादव, फागु प्रसाद, भारत गुप्ता, अरविंद तिवारी, सत्येंद्र सिंह, प्रकाश तिवारी, लक्ष्मण गुप्ता, शशांक सिंह, श्रीकृष्ण केसरी, शंभू सिंह, धीरेंद्र प्रसाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक संकल्प दिलाया गया कि सभी लोग अपने जीवन में सदाचार, सेवा और संस्कारों को अपनाते हुए समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। दिव्य कलश यात्रा के आगमन से नगर में आध्यात्मिक उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

12 minutes ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

13 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

22 minutes ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

44 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज अहम दिन

28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में दर्ज बड़े फैसले और ऐतिहासिक समझौते 28…

47 minutes ago

शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा, अधिवक्ताओं ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग…

51 minutes ago