भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता का भव्य स्वागत

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का सलेमपुर स्थित कार्यालय पर युवा भाजपा नेता नागेंद्र गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता अमरेश सिंह बबलू के नेतृत्व में किया गया। उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं ने राकेश त्रिपाठी का फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया, स्वागत से अभिभूत राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज है और पूरे देश में आज कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक कार्यकर्ता समान भाव से पार्टी को मजबूत करने में लगा है। आज तमाम प्रदेशों में बन रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसका प्रमाण है। देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार कोने कोने एवं अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कीर्तिमान बना रही है।सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे औद्योगिक विकास की संभावनाएं एवं उसमें रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही है।महाकुंभ के भव्य और सफल आयोजन से आज विपक्ष सकते में है तथा उनका हालिया बयान इस बयान को और भी पुख्ता करता है। इस दौरान नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज पार्टी कार्यालय पर राकेश त्रिपाठी के आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल दोनों बढ़ा है एवं आपके मार्गदर्शन ने राजनीति की समझ को और भी प्रगाढ़ किया है।इस दौरान साथ में आए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता धनंजय सिंह और आकाश राय का भी स्वागत किया गया। इस दौरान कन्हैया जायसवाल, शेषनाथ भाई, अमरदत्त यादव, मझौली सहजौर मंडल अध्यक्ष अवनीश चंद्र मिश्र, रामनरेश पासवान, संजय श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, सुनील स्नेही, अन्नू सिंह, राजीव मिश्रा, प्रकाश पाण्डेय, अंकित मिश्रा, हिमांशु मिश्रा,गंगेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

1 hour ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

2 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

2 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

2 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

3 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

3 hours ago