कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) तीन दिवसीय कृषि मेला व प्रदर्शनी पथरदेवा में शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। एयरपोर्ट
पर विधायक मनीष जायसवाल, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक डॉ0 शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र व अन्य गणमान्यों द्वारा उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
प्रेस वार्ता के में उन्होंने बताया कि कुशीनगर जनपद उनके हृदय में है। यह भगवान बुद्ध की धरती है शांति का संदेश पूरी दुनिया में यहां से जाता है। कुशीनगर के चतुर्मुखी विकास व सर्वश्रेष्ठ विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है।
और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो भी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उस पर कार्य किया जाएगा। जो भी कार्य हैं वे समय-सीमा में पूरे हों उसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में कुशीनगर को सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में स्थापित करने के लिए वे संकल्पित है। जो भी दुश्वारियां है उसका निराकरण करेंगे।
एयरपोर्ट के बंद परिचालन को शुरू करने के लिए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री से बात कर इस समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। उन्होनें कहा हवाई यातायात शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस