डीडीयू के हीरक जयंती समारोह के उपलक्ष्य में ‘वॉक फॉर लिगेसी’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हीरक जयंती समारोह के अंतर्गत ‘वॉक फॉर लिगेसी’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र एवं छात्राएँ स्पोर्ट्स स्टेडियम में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगीत के सामूहिक गायन से हुई, जिससे पूरा परिसर उत्साह और गौरव से भर उठा। संयोजक प्रोफेसर नंदिता आईपी सिंह ने कहा कि इस प्रकार के नवाचार न केवल विश्वविद्यालय को जीवंत और ऊर्जावान बनाते हैं। बल्कि इसकी समृद्ध परंपरा को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन का श्रेय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन को दिया। जिनके कुशल नेतृत्व में यह कार्यक्रम संभव हो सका। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वॉक फॉर लिगेसी’ जैसे आयोजन विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात् पदयात्रा विश्वविद्यालय स्टेडियम से प्रारंभ होकर मुख्य द्वार, पंत पार्क होते हुए पुनः मुख्य द्वार पर समाप्त हुई। जहाँ सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। इस आयोजन के माध्यम से विश्वविद्यालय परिवार ने 75 वर्षों की गौरवमयी यात्रा का उत्सव मनाया और शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के सतत विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। इस ऐतिहासिक अवसर ने सभी को नई प्रेरणा, ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

8 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

12 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

13 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

13 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

13 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

13 hours ago