Categories: Uncategorized

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल महानिदेशक ने मण्डलीय अधिकारियों के साथ की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश चैत्रा वी ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उप निदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल गोरखपुर जोन, मण्डल के चारों जनपद के जिला युवा कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा सतीश पाण्डेय के साथ मण्डलीय समीक्षा बैठक की। बैठक में महानिदेशक द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी एवं उनके क्रियान्यवयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया। उन्होनें पीआरडी जवानों को वर्दीधारी सुरक्षाबल होने के कारण अपनी ड्यूटी दायित्वों का निर्वहन एवं अनुपालन एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त मंगल दल के सदस्यों तथा अन्य युवाओं को यूथ पार्लियामेंट में प्रतिभाग करने हेतु माई भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु भी निर्देशित किया। महानिदेशक चैत्रा वी. ने प्रत्येक ब्लाक में जवानों के लिये मिनी स्टेडियम अथवा खेलकूद मैदान बनाये जाने के निर्देश दिये। इस हेतु उन्होनें मुख्य विकास अधिकारी से शीघ्र आपेक्षित कार्यवाही करने को कहा। वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद के मैदान को डेवलप किया जाय। उन्होनें सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से कहा कि कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को रखा जाय इसका शीघ्र निराकरण कराया जायेगा। बैठक से पूर्व महानिदेशक चैत्रा वी. के लो.नि.वि. निरीक्षण भवन पहुंचने पर गार्ड आफ आनर दिया गया तथा जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शिष्टाचार भेंट की।

rkpshomnath

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

2 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

9 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago