एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर क्षेत्र में शिक्षण व्यवस्था की सच्चाई जानने के लिए उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार ने शनिवार को पैंतौरा रनजीत नगर पहलवारा प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर अध्यापकों की उपस्थिति के साथ बच्चों से सवाल पूछा। उप जिलाअधिकारी ने कक्षा 5 के छात्र सौरभ व कक्षा 3 के छात्र अमित से अपने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम के साथ भारत के प्रधानमंत्री का नाम पूछा जिस पर सभी नौनिहाल एक स्वर से बोल पड़े। इसके साथ विद्यालय की साफ सफाई के साथ विद्यालय में बने शौचायलयों की को भी देखा तथा शुद्ध पेयजल के बारे में जानकारी प्राप्त की एसडीएम ने बताया कि पहलवारा प्राथमिक विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका रश्मि शर्मा बच्चों को शिक्षण करती मिली। उन्होंने शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने का निर्देश दिया और कहा कि जब नौनिहालों का प्राथमिक स्तर मजबूत होगा तो वही बच्चे आगे चलकर हमारे देश का नाम रोशन कर सकेंगे। एसडीएम ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण चलता रहेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

6 minutes ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

4 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

4 hours ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

4 hours ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

5 hours ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

6 hours ago