जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हुआ भव्य आयोजन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदाता दिवस का आयोजन बहुत धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता की रैली निकाली गई जो विद्यालय से शुरू होकर तहसील, गांधी चौक, बस स्टैंड, सोहनाग मोड़ होते हुए बापू इ.का. से मुड़ते हुए पुनः तहसील तदुपरांत विद्यालय में आकर समाप्त हुई। इसके पश्चात अलग अलग चार ग्रुपों द्वारा अत्याकर्षक वालपेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन कला अध्यापक मुन्ना कुमार चौहान की देखरेख में संपन्न हुआ‌, जिसका अवलोकन प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी, दिलीप कुमार सिंह, श्वेता राज आदि अनेकों अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा किया गया। मतदाता दिवस पर सभी छात्र-छात्राओं अध्यापक अध्यापिकाओं को जाति पाति, भाषा, क्षेत्र, बोली, धन, बल, अपना, पराया आदि की सोच से ऊपर उठकर निष्पक्ष होकर मतदान कराने की सपथ दिलाई गई। विद्यालय के बच्चों ने तहसील कैंपस में बहुत ही सराहनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिया। इस मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अल्का सिंह आदि के द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago