Wednesday, December 24, 2025
HomeUncategorizedजंगलेश्वर महादेव मंदिर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन

जंगलेश्वर महादेव मंदिर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) पूर्वी उपनगर के घाटकोपर पश्चिम के जंगलेश्वर मंदिर मार्ग पर प्रसिद्ध मंदिर श्रीजंगलेश्वर महादेव मंदिर में हर साल साल की तरह इस बार भी भव्य महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया है। जंगलेश्वर भक्त मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलास सदाशिव सुर्वे के मार्गदर्शन में 6 से 9 मार्च तक चार दिनों के लिए महाशिवरात्रि महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया है। असल्फा गांव कुलकर्णी वाडी में स्वयंभू जंगलेश्वर महादेव मंदिर लगभग 175 वर्ष पुराना मंदिर है, पहले यहां नागा साधु पूजा ,अर्चना और महाशिवरात्री उत्सव मनाते थे।जनसंख्या बढ़ने के कारण साधुओं ने यह स्थान छोड़ दिया। 1985 में दिवंगत सदाशिव उर्फ ​​बाल मामा सुर्वे ने इस छोटे से जंगलेश्वर मंदिर को भव्य तरीके से बनवाया और भव्य महाशिवरात्री उत्सव का आयोजन शुरू किया। .कैलास सदाशिव सुर्वे के नेतृत्व में हर साल महाशिवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है।चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम बुधवार 6 मार्च और गुरुवार 7 मार्च 2024 दोपहर 2 बजे से अखंड रामायण पाठ शुरू होगा जो शाम 7 बजे समाप्त होगा ,साथ ही 8 मार्च 2024 शुक्रवार को सुबह 3.30 बजे षोडपचार पूजा , सुबह 4 बजे महा आरती और एककुंडीयरुद्र यज्ञ और शनिवार 9 मार्च 2024 को शाम 7 बजे महामृत्युंजय जप प्रारंभ, महाआरती दोपहर 12 बजे, एककुंडीयरुद्र यज्ञ समापन शाम 7 बजे एवं महाआरती एवं श्री सत्यनारायण महापूजा एवं आरती एवं महाप्रसाद (भंडारा) वितरित किया जाएगा। इस महाप्रसाद का लाभ हजारों श्रद्धालु भक्त उठाते हैं। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए जंगलेश्वर भक्त मंडल ट्रस्ट के सदस्य और पदाधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments