मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा नदुआ व बसन्तपुर राजा मे सम्पन्न कार्यक्रम
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी के लिए विकसित भारत संकल्प योजना के माध्यम से गांव गांव कार्यक्रम कर सरकार का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मिठौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नदुआ बाजार और बसन्तपुर राजा में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया गया साथ ही भोजपुरी गायक पवन राज की टीम ने सरकारी योजनाओ को लोकगीत के माध्यम से लोगो के सम्मुख मनमोहक प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला संयोजक कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव बाल मुकुन्द पाण्डेय एवं ग्रामप्रधान दिनेश चन्द्र मिश्र व गिरजेश पाठक किया तथा संचालन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक नरसिंह गुप्ता ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। व्यक्तिगत शौचालय,प्रधानमंत्री आवास, पेंशन ,किसान सम्मान निधि से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण -पत्र वितरित किया तथा मंच पर विराजमान सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एव गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।इसी बीच मोदी वैन द्वारा सरकारी योजनाओ को दिखाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।इस दौरान भाजपा के जिला संयोजक कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव, अशोक पटेल, इन्द्रजीत वर्मा ,सुनिल गुप्ता , राधेश्याम गुप्ता ,गिरजेश पाठक , अवनीश पटेल ,संजय पटेल, संतराज यादव ,अवनीश पाण्डेय,दिवाकर पाण्डेय, दीपक चौहान , अजय पटेल ,ममता पटेल,आकाश पटेल, योगेन्द्र यादव, प्रकाश चौहान सहित ग्राम सभा के गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…