श्रीराम मन्दिर प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 200 गरीब व निराश्रित लोगों में कम्बल वितरित

श्रीराम का जुड़ाव हमेशा पिछड़ों, दलितों वंचितों व आदिवासीयों के साथ रहा-रामलक्ष्मण

नर सेवा ही असल में नारायण सेवा है

बड़हलगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर व मां भोना देवी के स्मृति में हिन्दू नेता रामलक्ष्मण ने लोकसभा बांसगांव के गढ़वरामपुर में 200 गरीब व निराश्रित लोगों में कम्बल वितरित किया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामलक्ष्मण ने कहा कि हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व व उल्लास का क्षण हैं कि, भगवान श्रीराम पांच सौ वर्षो बाद आज अपने घर में आ गये। इस दिन को ऐतिहासिक व राममय बनाने के लिए अपने-अपने घरों में दीपोत्सव का आयोजन करके भगवान श्रीराम का स्वागत करें। आगे उन्होने कहा कि श्रीराम का जुड़ाव हमेशा पिछड़ों, दलितों, वंचितों व आदिवासियों के साथ रहा है। नर सेवा ही असल में नारायण सेवा है। इसलिए गरीबों व बेसहारों की मदद करनी चाहिए, जिस भाव से आज लोगों में यह कम्बल वितरण किया जा रहा है। मोदी योगी सरकार भी अनवरत आमजन के हित में कार्य कर रही है। सरकार की प्रतिबद्धता की देन है कि भगवान श्री राम टेंट से भव्य और दिव्य मन्दिर में विराजमान हो गये। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता रेंगई प्रसाद व संचालन जितेन्द्र भारत ने किया।इस अवसर पर रामू निषाद,अमरेश सत्तोष कुमार, मनोज , सुशील कुमार, साहब पासवान, विनोद कुमार, सत्य प्रकाश वर्मा,वीरेंद्र यादव, दीपक, योगेश्वर, छेदी प्रसाद, छोटू निषाद आदि लोग उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

8 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

8 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

8 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

9 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

9 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago